![](https://kurmanchalakhbar.com/wp-content/uploads/2024/02/IMG-20241108-WA0064.jpg)
देहरादून| इगास लोकपर्व को भाजपा अपने अंदाज में मनाएगी| इस पर्व को भव्य और लोकप्रिय बनाने के लिए भाजपा ने इसे गांव-गांव में मनाने का फैसला किया है| इस पर्व पर बूथ स्तर पर कार्यक्रम होंगे| इसके सफल आयोजन के लिए पार्टी ने संयोजक और प्रभारी तैनात किए हैं|
मुख्यमंत्री धामी इगास पर्व पर पहले ही सार्वजनिक अवकाश की घोषणा कर चुके हैं| यह पर्व 4 अक्टूबर को मनाया जाएगा|
प्रेस कांफ्रेंस के दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि प्रदेश की समृद्ध संस्कृति विरासत के महापर्व इगास या कुमाऊं की बूढ़ी दिवाली को पार्टी गांव-गांव में बूथ स्तर पर व्यापक रूप से मनाने जा रही है| इसके लिए पार्टी के प्रदेश मंत्री आदित्य चौहान व मीना गंगोला को प्रदेश संयोजक बनाया गया है|
![](https://kurmanchalakhbar.com/wp-content/uploads/2024/02/IMG-20241108-WA0065.jpg)