नींद न आने की समस्या से परेशान हैं तो इन फूड्स को डाइट में तुरंत करें शामिल 

वर्तमान समय में बड़ी संख्या में लोग नींद न आने की परेशानी से जूझ रहे हैं| जब किसी व्यक्ति को नींद नहीं आती, तो उस कंडीशन को इनसोम्निया (Insomnia) कहा जाता है| देश में लाखों लोग इस परेशानी से जूझ रहे हैं| नींद न आने के कई कारण हो सकते हैं, लेकिन अगर आप अपनी लाइफस्टाइल और खाने-पीने की आदतों को सुधार लें, तो इस समस्या से काफी हद तक राहत मिल सकती है|
अगर आप अपनी डाइट में पोषक तत्वों से भरपूर चीजों को शामिल कर लें, तो हेल्दी रहने के साथ कई बीमारियों से बच सकते हैं| आज आपको कुछ ऐसे फूड्स के बारे में बता रहे हैं, जिनका सेवन करने से आपको बेहतर नींद आ सकती है.
कीवी फ्रूट (Kiwi Fruit) खाने में बेहद टेस्टी और पोषक तत्वों से भरपूर होता है| इसमें कई विटामिंस, मिनरल्स, पोटेशियम और फोलेट की भरपूर मात्रा होती है| सोने से पहले कीवी फ्रूट खाने से बेहतर नींद आती है|
टार्ट चेरी जूस (Tart Cherry Juice) पीने से आपकी नींद की समस्या का समाधान हो सकता है| कुछ रिसर्च में यह बात सामने आई है कि जो लोग हर दिन दो कप चेरी जूस पीते हैं, उन्हें अच्छी नींद आती है|
रात को सोने से पहले दूध (Milk) पीना हेल्थ के लिए काफी फायदेमंद होता है| सोने से पहले दूध पीने से आपकी नींद कम टूटेगी और आप बेहतर तरीके से सो पाएंगे| इससे डाइजेशन भी बेहतर होता है|
जो लोग नॉनवेज खाते हैं, वे फैटी फिश (Fatty Fish) अपनी डाइट में शामिल कर लें तो नींद की क्वालिटी कई गुना बेहतर हो सकती है| इसमें विटामिन डी और ओमेगा 3 फैटी एसिड की भरपूर मात्रा होती है|
अगर आप अपनी डाइट में चावल (Rice) शामिल कर लें, तो इससे बेहतर नींद हासिल की जा सकती हैं| जापान में हुई एक स्टडी में यह बात सामने आई थी| चावल में कार्बोहाइड्रेट की मात्रा भरपूर होती है, जो नींद को बेहतर बना सकती है|