बैंक में नौकरी की कर रहे हैं तैयारी तो हो जाएं तैयार…….. इस बैंक ने निकाली 42 पदों पर भर्ती, ऐसे करें आवेदन

जो भी उम्मीदवार अब बैंक में नौकरी करने के लिए तैयारियां कर रहे हैं उनके लिए एक खुशखबरी है। दरअसल बैंक ऑफ बड़ौदा ने रिस्क मैनेजमेंट, और फ्रॉड रिस्क डिपार्टमेंट में मैनेजर, सीनियर मैनेजर, हेड डिप्टी समेत कुल 42 पदों पर भर्तियां निकाली हैं। इस बात की जानकारी बैंक ने आज दिनांक 23 फरवरी 2022 को विज्ञापन के द्वारा दी है योग्य उम्मीदवार बैंक की अधिकारिक वेबसाइट bankofbaroda.in के जरिए कैरियर सेक्शन पर जाकर वहां पर भर्ती के लिए दिए गए आवेदन लिंक के माध्यम से एप्लीकेशन पेज पर जा सकते हैं। तथा आवेदन करने का शुल्क ₹600 है जिसे आवेदकों को ऑनलाइन भुगतान करना पड़ेगा। और यही भुगतान शुल्क आरक्षित वर्ग और महिलाओं के लिए ₹100 रखा गया है।