
टी20 क्रिकेट में साल 2022 में अपनी बल्लेबाजी से विरोधियों की नाक में दम करने वाले सूर्यकुमार यादव आईसीसी के सर्वश्रेष्ठ पुरुष क्रिकेटर चुने गए है|
वहीं, मध्यप्रदेश की महिला तेज गेंदबाज रेणुका सिंह को वर्ष की उभरती महिला क्रिकेटर चुना गया है|
बताते चले कि 32 वर्षीय सूर्यकुमार एक कैलेंडर वर्ष में 1000 से अधिक रन बनाने वाले दूसरे भारतीय बल्लेबाज बने| उन्होंने 2022 में 187.43 की स्ट्राइक रेट से 1164 रन बनाए| उन्होंने न सिर्फ सबसे अधिक रन बनाए बल्कि 1 साल में क्रिकेट के इस प्रारूप में सार्वजनिक 68 छक्के लगाने का कीर्तिमान भी स्थापित किया| पूरे वर्ष भर वह भारतीय बल्लेबाजी की धुरी बने रहे| इस दौरान उन्होंने दो शतक और 9 अर्धशतक लगाए|
सूर्यकुमार यादव ने सैम कुरन, रिजवान, सिकंदर को पछाड़ा है|


