
भारतीय गृह मंत्रालय द्वारा इस साल के पहले चक्रवात जिसे असानी नाम दिया गया है उस पर नजर रखने के निर्देश दिए हैं। दरअसल दक्षिण पूर्वी बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने इस साल के सबसे पहले चक्रवात से अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में भारी बारिश की संभावना है। और ना सिर्फ अंडमान निकोबार दीप समूह बल्कि जम्मू- कश्मीर के साथ लद्दाख में भी अगले 24 घंटे के दौरान बादल की गर्जना और बारिश की सूचना भी मौसम विभाग से मिली है। तथा आज उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के कई क्षेत्रों में भी बारिश की संभावना है। व साल के इस पहले चक्रवाती तूफान का नाम असानी रखा गया है। तथा जानकारी मिली है कि केंद्र सरकार ने इस तूफान के कारण अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह में मछली पकड़ने, पर्यटन और जहाजरानी गतिविधियों पर अभी रोक लगा दी हैं। तथा तीनों सेनाओं को अलर्ट मोड पर रखा गया है। उत्तराखंड में भी आज 19 मार्च को ओलावृष्टि की संभावना जताई जा रही है। और इसके साथ साथ केरल, माहे, तमिलनाडु, कराईकल, पुडुचेरी में भी आने वाले 5 दिनों तक बारिश की संभावना जताई जा रही है।
