आजादी के बाद पहली बार देहरादून में रचा गया इतिहास…. जानिए इस विधानसभा चुनाव में ऐसा क्या हुआ खास

हमारे भारत को सन 1947 में आजादी मिल गई थी तथा उसके बाद सन 1952 से भारत में विधानसभा चुनाव होने लग गए थे मगर आजादी के इतने साल बाद इस बार विधानसभा चुनाव में देहरादून जिले में इतिहास रचा गया है। दरअसल देहरादून जिले में आज से पहले कोई भी महिला विधायक नहीं रही है। और जो महिला विधायक पद के लिए उठती भी थी तो उन्हें हार का सामना करना पड़ता
था। बता दें कि देहरादून में 100 वार्ड है तथा वर्तमान में वहां पर 30 से अधिक वार्डों में महिला पार्षद है और देहरादून के आधे से ज्यादा गांव में महिलाओं ने प्रधान के पद पर रहकर भी कार्य किया है। मगर अभी तक देहरादून जैसे जिले में एक भी महिला के नाम विधायक पद का रिकॉर्ड दर्ज नहीं हुआ है। और इस विधानसभा चुनाव यानी कि 2022 में ऐसा पहली बार हुआ है जब देहरादून में कोई महिला विधायक बनी है। इस बार देहरादून में कैंट विधानसभा सीट से भाजपा की प्रत्याशी व पूर्व विधायक स्वर्गीय हरबंस कपूर की पत्नी सविता कपूर ने अपनी जीत के साथ यह रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। जहां पर अभी तक हमेशा ही विधायक पद के लिए उम्मीदवार महिलाओं को हार का सामना करना पड़ता था वहीं भाजपा के प्रत्याशी सविता कपूर ने आज देहरादून में एक नया रिकॉर्ड बनाया है। और ऐसा देश को आजादी मिलने के बाद पहली बार हुआ है।