महात्मा गांधी के खिलाफ कथित रूप से अपमानजनक टिप्पणी करने वाले हिंदू धर्मगुरु एक बार फिर गिरफ्तार

महाराष्ट्र| ठाणे शहर की पुलिस ने महात्मा गांधी पर अपमानजनक टिप्पणी करने वाले हिंदू धर्म गुरु कालीचरण महाराज को छत्तीसगढ़ से गिरफ्तार कर लिया है|


जानकारी के अनुसार कालीचरण महाराज को कल रात छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से गिरफ्तार किया गया| जहां वह ऐसे ही एक मामले में जेल में बंद थे| ट्रांजिट डिमांड पर उसे थाने लाया गया| इसके बाद उन्हें स्थानीय अदालत में पेश किया जाएगा|
बता दें कि इससे पहले पिछले साल 26 दिसंबर को छत्तीसगढ़ की राजधानी में आयोजित एक कार्यक्रम में महात्मा गांधी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने के आरोप में रायपुर पुलिस ने कालीचरण महाराज को गिरफ्तार किया था| वही 12 जनवरी को महाराष्ट्र के वर्धा की पुलिस ने उसे इसी तरह के एक मामले में गिरफ्तार किया था| जानकारी के अनुसार राष्ट्रपति के खिलाफ कथित टिप्पणी को लेकर राकांपा नेता एवं महाराष्ट्र के मंत्री जितेंद्र की शिकायत के आधार पर कालीचरण के खिलाफ दर्ज मुकदमे में रायपुर से उसे गिरफ्तार किया गया|
पुणे पुलिस ने भी 29 दिसंबर 2021 को वहां आयोजित शिव प्रताप दीन कार्यक्रम में कथित रूप से भड़काऊ भाषण के मामले में कालीचरण महाराज को गिरफ्तार किया था|