
विनय मोहन क्वात्रा उस व्यक्ति का नाम है जिन्होंने दुनिया के अलग-अलग देशों में भारत का दमदार प्रतिनिधित्व किया है। कूटनीति के मैदान में लगातार देश की छवि को मजबूत करने वाले विनय मोहन क्वात्रा को भारत के अगले विदेश सचिव के रूप में चुना गया है। विनय मोहन क्वात्रा ने अमेरिका, यूरोप और चीन में भी भारत का दमदार प्रतिनिधित्व किया है। विनय मोहन क्वात्रा दिल्ली के रोहिणी क्षेत्र के रहने वाले हैं मगर उनके परिवार ने बंटवारे के समय पाकिस्तान से यहां स्थानांतरण किया। इसलिए उनका परिवार मूलत पाकिस्तान से भारत आया है। शिक्षा दीक्षा में श्रेष्ठ होने के बाद भी विनय मोहन क्वात्रा ने दिल्ली विश्वविद्यालय की जगह उच्च शिक्षा के लिए उत्तराखंड के गोविंद बल्लभ पंत कृषि व पशुपालन विश्वविद्यालय को चुना। क्वात्रा को गांव से और कृषि क्षेत्र से काफी लगाव है और वह सदैव गांव की प्रगति के लिए कुछ करने के इच्छुक रहते हैं। पंत विश्वविद्यालय से परास्नातक की शिक्षा के बाद क्वात्रा ने 1988 में भारतीय विदेश सेवा में रुचि दिखाई। बता दें कि उन्हें पढ़ने लिखने का काफी शौक है और शैक्षिक योग्यता के साथ उनमें कूटनीतिक समझ भी काफी है। उनके परिवार में उनकी पत्नी पूजा और उनके दो बेटे भी हैं।कूटनीति में माहिर होने के कारण और विभिन्न देशों में भारत की छवि मजबूत करने के कारण ही केंद्र सरकार में क्वात्रा का नाम पसंदीदा अफसरों में शामिल है। और अब विदेश सचिव के लिए क्वात्रा की नियुक्ति कुछ ऐसे समय में हुई है जब भारत को एक मजबूत प्रदेश सचिव की जरूरत है जो कि विभिन्न देशों की सोच को समझ सके। क्योंकि इस वक्त भारत के पड़ोसी देश पाकिस्तान के साथ भारत का सत्ता व संवैधानिक संकट है। और श्रीलंका में आर्थिक आपातकाल की स्थिति है। तथा यूक्रेन और रूस के बीच चल रहे युद्ध के दौरान पश्चिमी देश भारत पर रूस के खिलाफ जाने के लिए दबाव बना रहे हैं। ऐसे में क्वात्रा का नाम विदेश सचिव के लिए आगे आया है जोकि पश्चिमी देशों का भी अनुभव रखते हैं।
