
उत्तराखंड राज्य समेत एमपी और दिल्ली में भी मौसम को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। बता दे कि दिल्ली में अगले 5 दिनों तक आसमान में बादल छाए रहेंगे और हल्की मध्यम बारिश की भविष्यवाणी की गई है और दिल्ली के अलावा उत्तराखंड तथा एमपी में भी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। बता दे कि बीते शुक्रवार को आईएमडी ने मध्य प्रदेश के दक्षिण पश्चिम में बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है और राज्य में अगले तीन दिनों तक जबरदस्त बारिश रहेगी और उत्तराखंड को लेकर भी आईएमडी ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
बता दें कि उत्तराखंड में 115.6 से 204.4 मिमी बारिश होने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार आगामी 5 दिनों तक दिल्ली में हल्की बरसात होगी और मौसम सुहाना रहेगा। दिल्ली में आज से अच्छी बारिश की संभावना जताई गई है और वहीं आगामी तीन दिनों तक मध्य प्रदेश में भी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है तथा उसके साथ-साथ उत्तराखंड राज्य में भी बारिश की संभावना जताई गई है। उत्तराखंड में बीते कुछ समय से बारिश का दौर लगातार जारी है जिसके कारण लोगों को काफी नुकसान भी झेलना पड़ा है और बारिश से कई सड़के बंद हो चुकी है जिससे आमजन को नुकसान हो रहा है।

