![](https://kurmanchalakhbar.com/wp-content/uploads/2024/02/IMG-20241108-WA0064.jpg)
बीते कुछ दिनों पूर्व से अंडमान और निकोबार द्वीप समूह व उसके आसपास साल के पहले चक्रवात आसानी को लेकर हाई अलर्ट जारी कर दिया गया था जिसके बाद बीते सोमवार को अंडमान और निकोबार दीप समूह में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश भी हुई और एक बार फिर वहां पर प्रशासन द्वारा हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। मौसम विभाग द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक निम्न दबाव के चक्रवात में बदलने की पूरी संभावना है। और आगामी 48 घंटों के दौरान अंडमान द्वीप समूह के साथ चक्रवात म्यामार तट की ओर भी बढ़ सकता है। तथा इन सब को ध्यान में रखते हुए द्वीप समूह के निचले बाढ़ प्रभावित इलाकों में रहने वाले लोगों को उत्तरी और मध्य अंडमान और दक्षिण अंडमान जिलों में अस्थाई रूप से शिविरों में रखा गया है। तथा इस बीच शिपिंग सेवाओं और नौका सेवाओं को भी रोक दिया गया है। तथा प्रभावित क्षेत्र में सभी शैक्षणिक संस्थान बंद कर दिए गए हैं। व प्रशासन द्वारा क्षेत्र में राहत और बचाव कार्य के लिए एनडीआरएफ के 150 कर्मियों को भी तैनात किया गया है। साथ में लोगों के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी कर दिया गया है।
![](https://kurmanchalakhbar.com/wp-content/uploads/2024/02/IMG-20241108-WA0065.jpg)