
बीते दिवस टिहरी के भिलंगाना ब्लॉक के बासर पट्टी के ग्राम पंचायत कर्ण गांव के छातियारा तोक में 10वीं की छात्रा उफनाते गदेरे में बह गई| 15 वर्षीय कशिश पुत्री मनोज लाल सुबह तैयार होकर शहीद विनोदपाल सिंह इंटर कॉलेज कैपास स्कूल के लिए निकली और गांव के पास छुपाने तोक में उफनते गदेरे को पार करते समय बह गई| पास से गुजर रहे ग्रामीण भरत लाल की नजर छात्रा पर पड़ी तो वह छात्रा को बचाने के लिए दौड़ पड़े| उनकी चिल्लाने की आवाज सुनकर ग्रामीण और परिजन भी मदद के लिए पहुंचे और गदेरे से बच्ची को बाहर निकाला| छात्रों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेलेस्वर अस्पताल लाया गया| जहां छात्रा का उपचार चल रहा है|
ग्राम प्रधान का कहना है कि छातियारा खवाड़ा मोटर मार्ग पर छुवानी नामे तोक में भारी बरसात की वजह से यह गदेरा प्रत्येक वर्ष उफान पर रहता है| लोनिवि विभाग को कई बार पुलिया निर्माण को लेकर अवगत कराया गया, लेकिन विभाग ने अनसुना कर दिया| वहीं मनरेगा से उक्त जगह पर पुलिया निर्माण को लेकर स्टीटमेट बनाया गया, लेकिन मानक के हिसाब से नहीं आने पर पुलिया स्वीकृत नहीं हो पाई|

