यहां 10 रुपए के रसगुल्ले ने रोका दो दुल्हनों का निकाह…… जानिए पूरा मामला

बीते 1 महीने से चल रही शादी की तैयारियों को एक ₹10 के रसगुल्ले में तोड़ दिया। बता दें कि यह मामला आगरा से आया है जहां पर ₹10 के रसगुल्ले ने दो-दो लड़कियों के निकाह को रोक दिया और जब बारात वापस लौट गई तो लड़की वालों की आंखों में विदाई के आंसू ना होकर करुण क्रंदन था। वहां पर मौजूद सभी लोग इस घटना से दुखी हो गए और शादी की तैयारियों में लड़की वालों के जितने भी पैसे लगे थे वह बर्बाद हो गए। बता दें कि निकाह रुकने के बाद लड़की वाले अब दूसरा रिश्ता ढूंढ रहे हैं। इस मामले में लड़कियों के पिता उस्मान कुरैशी ने बताया कि लड़के वाले पांच लाख रुपए दहेज मांग रहे थे।साथ में उन्होंने यह भी बताया कि वे लोग बीते 1 महीने से अपनी दोनों बेटियों की शादी की तैयारियां कर रहे थे और बुधवार की रात को निकाह के बाद गुरुवार की सुबह विदाई होनी थी मगर विदाई की जगह दोनों का निकाह टूट गया। लड़की वालों ने कहां के अचानक से लड़के वाले ₹500000 दहेज की मांग करने लग गए जब इसका विरोध किया गया तो वे लोग अभद्रता और मारपीट करने लगे। उन्होंने आरोप लगाया है कि मारपीट बारातियों की तरफ से शुरू हुई थी। पुलिस का कहना है कि इस मामले में सीसीटीवी फुटेज चेक किए जाएंगे मगर बारात घर में जो सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे वह भी बंद मिले। इस मामले में पुलिस का कहना है कि वे आगे की जांच कर रही है। जल्द ही मामले का पर्दाफाश किया जाएगा।