यहां कैबिनेट मंत्री ने भाजपा से दिया इस्तीफा, मचा हड़कंप

उत्तर प्रदेश| बहुजन समाज पार्टी को छोड़कर भारतीय जनता पार्टी को आने वाले स्वामी प्रसाद मौर्य का भाजपा से जल्द ही मोहभंग हो गया है| आगामी विधानसभा चुनाव की तारीख घोषित होने के बाद से ही बैचैन स्वामी प्रसाद मौर्य ने कल प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार से इस्तीफा दे दिया| स्वामी प्रसाद मौर्य ने राज्यपाल को अपना इस्तीफा प्रेषित किया|


योगी सरकार से इस्तीफा देने के बाद स्वामी प्रसाद मौर्य ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली| राज्यपाल को प्रेषित इस्तीफे में स्वामी प्रसाद ने लिखा है कि, ‘माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के मंत्रिमंडल में श्रम एवं सेवायोजन व समन्वयक मंत्री के रूप में विपरीत परिस्थितियों व विचारधारा में रहकर भी बहुत ही मनोयोग के साथ उत्तरदायित्व को निभाया है, किंतु दलितों, पिछड़ोला, किसानों, बेरोजगार नौजवानों एवं छोटे-लघु एवं मध्यम श्रेणी की व्यापारियों की घोर उपेक्षात्मक रवैया के कारण उत्तर प्रदेश के मंत्रिमंडल से मैं इस्तीफा देता हूं|


स्वामी प्रसाद मौर्य प्रदेश सरकार में श्रम तथा सेवायोजन मंत्री थे| जबकि उनकी बेटी संघप्रिया भारतीय जनता पार्टी कि बदायूं से संसद है, और बेटा उत्कृष्ट मौर्य को भाजपा के 2017 के विधानसभा चुनाव में रायबरेली के ऊंचाहार से चुनाव लड़वाया था|
मौर्य के इस्तीफा देने के बाद सोशल मीडिया पर तरह-तरह की ट्वीट हो रहे हैं| ठीक विधानसभा चुनाव से पहले ऐसी घटनाएं होने से हड़कंप मचा हुआ है|