यहां शराबी दूल्हे ने दुल्हन की बजाए उसके बगल में खड़ी छोटी बहन को पहनाई वरमाला, गुस्साई साली ने बरसाए चांटे

कहने को तो हर शादी में कयेक किस्से होते हैं जिन्हें लोग सालों याद रखते हैं| लेकिन, कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो जमकर वायरल हो रहा है जिसे देखकर लोग समझ नहीं पा रहे हैं कि शॉक्ड हो या हंसे|
इस वीडियो में यह दिखाया जा रहा है कि शादी का स्टेज सजा हुआ है| दुल्हन अपनी सहेलियों और बहन के साथ दूल्हे का इंतजार कर रही है| दूल्हा आता भी है फिर अगर थोड़ा ध्यान से देखें तो पाएंगे कि उसने जमकर शराब पी रखी है| दूल्हा सीधा खड़ा भी नहीं हो पा रहा है| उसके दोस्त उसे किसी तरह स्टेज पर पहुंचाते हैं| दूल्हे की हरकत को देख पास खड़ी साली गुस्से में आ जाती है| वह बड़बड़ाते हुए अपने जीजा की आरती उतारती है और जयमाला पहनाने के लिए कहती है| नशे में धुत जीजा को साली और घरवाली में फर्क ही समझ नहीं आता और वह साली को ही वरमाला पहना देता है फिर साली गुस्से में तमतमा जाती है और जीजा को जमकर खूब चांटे मारती है| दुल्हन की बहन से पीट रहा दूल्हा बार-बार उसे ऐसा करने से रोकता है पर वह नहीं मानती है| दूल्हा भी चुपचाप पिटता रहता है| यह वीडियो बिहार का बताया जा रहा है जहां पूरी तरह से शराबबंदी है| सोशल मीडिया पर लोग इस वीडियो पर जमकर रिएक्शन दे रहे हैं|