यहां नशा मुक्ति केंद्र की खिड़की तोड़कर फरार हुए 19 लड़के

हल्द्वानी में मुखानी क्षेत्र के नशा मुक्ति केंद्र की खिड़की तोड़कर देर रात 19 लड़कों के फरार होने की सूचना मिली है| भागने वाले लड़कों ने केंद्र के स्टोरकीपर से भी मारपीट की|
भागने वाले लड़कों में कुछ लड़के अपने घर पहुंच गए लेकिन कुछ अभी भी लापता है| केंद्र के स्टोर कीपर की तहरीर पर पुलिस ने लापता लड़कों की तलाश शुरू कर दी है|


कमालुआगंजा मार्ग स्थित साईं कृपा फाउंडेशन की ओर से संचालित नशा मुक्ति केंद्र में 39 लड़के रह रहे हैं| बीती देर रात 19 लड़कों ने स्टोर में पहुंचकर स्टोर कीपर महेश से मारपीट की और उसे कमरे में बंद कर दिया और वहां रखे गैस सिलेंडर से कमरे की खिड़की थोड़ी और वहां से फरार हो गए|


कहा जा रहा है कि उस समय सुरक्षा गार्ड भी वहां मौजूद नहीं थे| सूचना मिलते ही उन्होंने तत्काल मुखानी थाने को घटना की जानकारी दी और भागे हुए लड़कों के परिजनों से भी बातचीत की| कुछ लड़के रात में ही अपने घर पहुंच गए थे, लेकिन कुछ अभी भी लापता है| 19 लड़कों में से 4 लड़के ऐसे हैं जिन पर पहले से ही आपराधिक मामले दर्ज हैं| सभी लड़के बालिक हैं| कुछ परिजनों ने अपने बच्चों को दोबारा नशा मुक्ति केंद्र ले जाने की गुंजाइश की है| फिलहाल लापता लड़कों की तलाश जारी है| सीसीटीवी कैमरे की मदद ली जा रही है|