उत्तराखंड से नेपाल के लिए जल्द शुरू होगी हेली यात्रा….. यह एयरलाइंस देगी सेवा

उत्तराखंड राज्य से जल्द ही अब नेपाल के लिए हवाई यात्रा शुरू होने वाली है। बता दें कि उत्तराखंड से नेपाल के बीच सफर करने वाले यात्रियों के लिए यह काफी बड़ी खुशखबरी है। क्योंकि जल्द से जल्द इन दोनों क्षेत्रों के बीच हवाई सेवा शुरू की जाएगी इसके लिए एयरलाइंस का चयन भी किया जा चुका है। बता दें कि नेपाल और उत्तराखंड के बीच बुद्धा एयरलाइंस अपनी सेवा देगी।इस बात की जानकारी बुधवार को उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद कार्यालय में पत्रकारों से वार्ता के दौरान पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज द्वारा दी गई है । उनका कहना है कि जल्द से जल्द उत्तराखंड और नेपाल के बीच बुद्धा एयरलाइंस की हवाई सेवा शुरू की जाएगी तथा नेपाल को इसके लिए उत्तराखंड सरकार पूरा सहयोग प्रदान करेगी। इससे ना सिर्फ यात्रियों को सुविधा होगी बल्कि उत्तराखंड में पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा तथा इस संबंध में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा सहमति प्रदान कर दी गई है और उत्तराखंड की जनता बुद्धा एयरलाइन सेवा शुरू होने से काफी लाभान्वित होगी तथा पर्यटन बढ़ने से यहां रोजगार भी बढ़ेगा। साथ में उन्होंने यह भी बताया कि जो भी पर्यटक उत्तराखंड आएंगे वे जल्द ही यहां के रिजॉर्ट और हट से स्टार गेजिंग देख पाएंगे। जल्द से जल्द रिजॉर्ट व हट में स्टार गेजिंग की व्यवस्था की जाएगी।