
देहरादून| हिलंग के चारापत्ति विवाद में कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने प्रदेश सरकार को घेरा है| प्रियंका ने अपनी सोशल मीडिया पर इस ही लंग में महिलाओं से घास छिनते सुरक्षाकर्मियों का वीडियो भी शेयर किया है| अपनी पोस्ट में प्रियंका ने लिखा है कि पहाड़ों की घास पर पहाड़ के लोगों को ही हक नहीं मिलना सरासर ज्यादती है| स्थानीय लोगों ने पहाड़ों की रक्षा की, उन्हें संवारा अब सरकार उन्हीं को घास काटने से रोक रही है| भाजपा सरकार एक तरफ आदिवासियों से जंगल जमीन का हक छीन रही है, तो दूसरी तरफ पहाड़ पर रहने वालों को पहाड़ी प्राकृतिक संपदाओं से भी वंचित कर रही है| इस बयान के बाद स्थानीय कांग्रेस नेताओं ने भी सरकार पर हमला बोला| प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा ने कहा कि महिलाओं के प्रति भाजपा की सोच जगजाहिर है| जिस मातृशक्ति के संघर्ष की बदौलत उत्तराखंड बना उसे घास लेने के लिए भी संघर्ष करना पड़ रहा है| प्रदेश उपाध्यक्ष मथुरा दत्त जोशी ने भी कहा कि प्रदेश में घासयारी योजना लाने वाली भाजपा सरकार को मातृशक्ति के इस अपमान पर शर्म आनी चाहिए| प्रवक्ता गरिमा महरा दसौनी ने कहा कि प्रदेश सरकार को आम आदमी की कोई परवाह नहीं है| विषम परिस्थितियों में अपने भविष्य के लिए घास काट कर ला रही महिलाओं से सुरक्षा बल घास छीन रहे हैं| महिलाओं के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है, क्यों?
