
बीते गुरुवार 10 फरवरी 2022 को कर्नाटक हाईकोर्ट में तीन जजों की पीठ ने हिजाब विवाद मामले को लेकर सुनवाई की थी। जिसमें याचिकाकर्ता के वकील अधिवक्ता संजय हेगडे की ओर से कोर्ट में कई दलीले भी दी गई। मगर कल गुरुवार को तीन जजों की पीठ ने हिजाब को लेकर दायर याचिका पर सुनवाई आगामी सोमवार तक के लिए रद्द कर दी है तथा हाई कोर्ट ने निर्देश दिए हैं कि कॉलेजों में छात्र ड्रेस के लिए अपनी जिद नहीं कर सकते। तथा हाई कोर्ट ने स्कूल कॉलेज खोलने के साथ कोर्ट के इलाके में शांति बहाल रखने के निर्देश भी दिए हैं। तथा अब हिजाब को लेकर सोमवार तक कोई भी सुनवाई नहीं की जाएगी।

