
सफेद पेठा जोकि बेहद ही कम मात्रा में खाई जाने वाली सब्जि है। जी हां यह सब्जी ना ही ज्यादा पॉपुलर है और ना ही इसे बच्चे पसंद करते हैं मगर जानकारी के लिए बता दें कि इसका सेवन शरीर के लिए काफी फायदेमंद है सफेद पेठा कई पोषक तत्वों से युक्त है जोकि सेहत को बढ़ावा देता है और व्यक्ति को स्वस्थ रखता है। सुबह-सुबह सफेद पेठे का जूस पीने से शरीर को काफी लाभ मिलते हैं जैसे:- वजन कम होना, जी हां सफेद पेठे का जूस पीने से वजन कम करने में काफी मदद मिलती है इसलिए जिन लोगों को अपना वजन घटाना है वह इसका सेवन कर सकते हैं। व इसका दूसरा लाभ गर्मियों में शरीर को ठंडा रखने के लिए मिलता है। यदि हम गर्मी के मौसम में सफेद पेठे के जूस का सेवन करें तो यह हमारे शरीर को ठंडा रखता है। इसके अलावा सफेद पेठे का सेवन करने से पाचन, कब्ज और पेट से जुड़ी दूसरी समस्याएं भी दूर होती है और आंत पर भी इसका अच्छा असर पड़ता है और इसके साथ ही यह शरीर को एनर्जी भी देता है और थकान को दूर करता है व शरीर को आराम देने में भी हो काफी कारगर है।
