
उत्तराखंड राज्य के हरिद्वार से अवैध निर्माण के चलते धर्मनगरी की गरिमा तार-तार हो गई है। बता दे कि हरकी पौड़ी क्षेत्र में अवैध निर्माण के मामले में एक मंदिर की जगह अवैध रूप से शौचालय और बाथरूम बना दिया गया।
पुलिस के मुताबिक हरकी पौड़ी चौकी प्रभारी संजीव चौहान मोबाइल चौकी के जरिए क्षेत्र में गश्त कर रहे थे इसी दौरान सूचना मिली कि एक मंदिर को हटाकर शौचालय का अवैध रूप से निर्माण किया जा रहा है। इस पर हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण से अवर अभियंता बलराम सिंह, सिंचाई विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई। स्थानीय नागरिकों ने टीम को जानकारी दी कि इस स्थान पर मंदिर बना था जिसकी जगह शौचालय बनाया जा रहा है। आरोप लगाया गया है कि मंदिर में जो मूर्तियां थीं उन्हें निकालकर गंगा के किनारे रख दिया गया है लेकिन आरोपितो ने वहां मंदिर ना होने की बात कही है। चौकी प्रभारी संजीव चौहान के अनुसार मामले में हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण द्वारा जांच की जा रही है।

