हरिद्वार:- मनसा देवी पहाड़ी का ड्रोन से सर्वे करने की मांग….. पढ़े पूरी खबर

मनसा देवी पहाड़ी का ड्रोन से सर्वे करने की मांग उठी है। बता दे कि भूस्खलन और पहाड़ी का मलबा नीचे बस्तियों तथा बाजारों में आने से रोकने हेतु वैज्ञानिकों ने मानसून सीजन के तुरंत बाद पहाड़ी के थ्री डी मानचित्रण को ड्रोन सर्वे करने के सिफारिश की है जिससे क्षेत्र में हो रहे भूस्खलन की संपूर्ण जांच हो पाएगी।

जानकारी के मुताबिक तेज बारिश के कारण मनसा देवी पहाड़ी के दरकने से उत्तरी हरिद्वार के काली मंदिर के समीप रेलवे टनल के पास रेलवे ट्रैक और बस्तियों तथा बाजारों में मलबा आने के कारण लोगों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है जिसे देखते हुए जिले के प्रभारी मंत्री सतपाल महाराज ने बीते 2 अगस्त को मनसा देवी स्थल में हो रहे भूस्खलन का स्थलीय निरीक्षण कर अधिकारियों को इसके रोकथाम हेतु निर्देश दिए और अब मनसा देवी पहाड़ी का सर्वे ड्रोन से करवाने की मांग उठ रही है। पिछले निरीक्षण और सर्वे के उपरांत टीम द्वारा जो रिपोर्ट सौंपी गई है उसमें मनसा देवी पहाड़ी को काफी कमजोर बताया गया है जिसके चलते भूस्खलन हो रहा है और अब इसके सर्वे की मांग उठ रही है।