
भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना ने सिद्धपीठ श्रीदक्षिण काली मंदिर पहुंचकर पूजा- अर्चना तथा गंगा आरती की। उनके साथ खानपुर विधायक उमेश कुमार भी मौजूद रहे। बता दे कि सुरेश रैना ने निरंजन पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज से आशीर्वाद लिया और स्वामी कैलाशानंद गिरि महाराज ने सुरेश रैना को मां की चुनरी तथा नारियल भेंट कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए आशीर्वाद दिया। इस दौरान स्वामी कैलाशानंद गिरि महाराज का कहना था कि विधायक उमेश कुमार व क्रिकेटर सुरेश रैना दोनों अपने-अपने क्षेत्र में काफी उल्लेखनीय उपलब्धियों को हासिल कर रहे हैं। एक तरफ से उमेश कुमार राजनीति के माध्यम से जनता की सेवा में योगदान दे रहे हैं तो दूसरी तरफ सुरेश रैना अपने क्रिकेट कौशल को दुनिया में फैलाकर भारत का नाम रोशन कर रहे है तथा मां दक्षिणी काली के आशीर्वाद से दोनों आगे भी कई कीर्तिमान स्थापित करेंगे। इसके बाद विधायक उमेश कुमार का कहना था कि संत महापुरुषों के सानिध्य में प्राप्त धर्म संस्कृति के ज्ञान से समाज की सेवा करने की प्रेरणा मिलती है। मंदिर में पूजा- अर्चना कर क्रिकेटर सुरेश रैना और विधायक उमेश कुमार ने स्वामी से आशीर्वाद प्राप्त किया तथा गंगा आरती में भी भाग लिया। इस दौरान रैना के कई फैंस भी उन्हें देखने के लिए आए।

