हरक सिंह रावत की बहू के टिकट का हुआ विरोध, इन्होंने लिखा राहुल गांधी को पत्र

देहरादून| उत्तराखंड में सियासी हलचल जारी है| विधानसभा चुनाव में अब कुछ ही वक्त शेष रह गया है| इसी क्रम में उत्तराखंड कांग्रेस उपाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप ने राहुल गांधी को पत्र लिखकर लैंसडौन सीट से पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत की पुत्रवधू को टिकट देने का विरोध करने के साथ ही स्वयं के लिए टिकट मांगा है| उन्होंने पत्र में कहा है कि हरक सिंह रावत का पुत्र वधू के लिए लैंसडौन से टिकट मांगना चर्चा का विषय बना हुआ है| हरक सिंह रावत की पुत्र वधू का समाज सेवा और राजनीति से कोई भी लेना देना नहीं है| अपनी राजनीतिक इतिहास के बल पर वह अपने टिकट को बनाए रखना चाहते हैं|


आगे उन्होंने कहा कि वह राज्य बनने के बाद से लैसडौन विधानसभा क्षेत्र से दावेदारी कर रहे हैं| राज्य निर्माण आंदोलन में उनकी माता स्वर्गीय सुमनलता व पिता सुरेश चंद्र शर्मा जेल गए वह 71 आंदोलनकारियों के साथ दिल्ली की तिहाड़ जेल में लंबे समय तक बंद रहे| साथ ही 23 नवंबर 1987 को उत्तराखंड के नारे लगाते हुए वह संसद में गिरफ्तार हुए थे| बता दें कि वह 500 से ज्यादा बार गिरफ्तार हुए हैं| इसलिए उन्होंने आरोप लगाया है कि हर बार टिकट बेज दिया जाता है या अपात्र को देकर उपकृत किया जाता है| उन्होंने लिखा है कि उनके पूरे परिवार की आंखों में आंसू है, और कोस रहे हैं कि उन्हें राजनीति छोड़ देनी चाहिए| उन्हें बताया जाए कि क्या किया जाना चाहिए|