हल्द्वानी:- अंकित हत्याकांड में फरारदो अन्य आरोपी हुए गिरफ्तार

उत्तराखंड राज्य के हल्द्वानी में कुछ दिनों पहले हुए अंकित हत्याकांड के मामले में पुलिस द्वारा सपेरे और अंकित की प्रेमिका माही को गिरफ्तार कर लिया गया था जिसके बाद पुलिस ने मामले में फरार चल रहे नौकर और नौकरानी को बंगाल के मालदा जिले से गिरफ्तार कर लिया है और 10 दिन के अंतर्गत पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। हत्यारों को बंगाल की स्थानीय कोर्ट में पेशकर पुलिस ने ट्रांजिट रिमांड भी हासिल कर ली है तथा बुधवार सुबह तक पुलिस इन्हें पूछताछ के लिए हल्द्वानी लाएगी। पुलिस के द्वारा शनिवार को अंकित की प्रेमिका यानी कि इस हत्याकांड की मास्टरमाइंड माही को गिरफ्तार कर लिया था और उसके साथ ही उसका प्रेमी दीप कांडपाल भी पुलिस के हत्थे चढ़ गया था। वही सपेरा रमेश नाथ भी 18 जुलाई को गिरफ्तार कर लिया गया था और अब पुलिस ने मामले में फरार चल रहे नौकर- नौकरानी को गिरफ्तार कर लिया है। नौकरानी उषा देवी और उसके पति राम अवतार को पुलिस ने बंगाल से गिरफ्तार किया है और दोनों को पूछताछ के लिए बुधवार सुबह तक हल्द्वानी लाया जाएगा।