हल्द्वानी:- स्मैक के साथ कांस्टेबल समेत तीन आरोपित गिरफ्तार

उत्तराखंड राज्य में नैनीताल पुलिस और एसओजी की टीम को एक बार फिर से नशे के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। बता दे कि पुलिस टीम ने 1075.1 ग्राम स्मैक के साथ पुलिस कांस्टेबल समेत 3 लोगों को गिरफ्तार किया है।

एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा के अनुसार जिले में नशे के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है और इस अभियान में अब तक की यह सबसे बड़ी सफलता मिली है। एसओजी और लालकुआं कोतवाली पुलिस ने नशे के खिलाफ यह बड़ी कामयाबी हासिल की है। बता दे कि गुरुवार को मुखबिर की सूचना पर टीम लालकुआं सुभाष नगर बैरियर के पास चेकिंग अभियान चला रही थी इसी दौरान वाहन में सवार तीन युवकों को रोका गया और तीनों के कब्जे से 1075. 1 ग्राम स्मैक बरामद की गई। बता दे कि इन तीनों को गिरफ्तार करने के बाद कोतवाली लालकुआं में इनके खिलाफ अभियोग पंजीकृत कर कार्यवाही की गई। पूछताछ के दौरान पता चला कि आरोपित रविंद्र सिंह पुलिस विभाग में कांस्टेबल है जो की बरेली जिले में नियुक्त हैं और उसके संबंध में अन्य जानकारी जुटाई जा रही है। इसके अलावा तीनों का आपराधिक इतिहास भी खंगाल जा रहा है। इस बड़ी सफलता पर डीजीपी अशोक कुमार द्वारा पुलिस टीम को ₹25000 देने की घोषणा की गई है।