
उत्तराखंड राज्य में पहली बार ऐसा मामला सामने आया है जहां मालिक ने अपने पालतू कुत्ते को मौत के घाट उतार दिया। इस मामले में पुलिस ने मालिक पर मुकदमा दर्ज कर लिया है और ऐसा मामला पहली बार हल्द्वानी में सामने आया है।
असल में मलिक ने शराब के नशे में धुत्त होकर कुत्ते का गला घोटा और फिर उसे दफनाकने की कोशिश की लेकिन पड़ोसियों की शिकायत पर पुलिस पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। इसके बाद कुत्ते की मौत गला व दम घुटने से होने की पुष्टि हुई। आरोपित पर पशु क्रूरता अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया गया है और इस मामले में पुलिस आगे की कार्यवाही कर रही है। जानकारी के मुताबिक काठगोदाम निवासी कपिल भवन चौकी के सामने रहने वाले रोबिन कुमार द्वारा पुलिस को फोन पर बताया गया कि उनके पड़ोस में विशाल कुमार ने पालतू कुत्ते की हत्या कर दी और वह नशे की हालत में था। इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दिया है।

