
उत्तराखंड राज्य के हल्द्वानी से एक ऐसी खबर सामने आ रही है जहां होली की खुशियां मातम में बदलने में देने नहीं लगी।
बता दें कि आज सोमवार की सुबह तेज रफ्तार कार कूड़ेदान से टकरा गई और इस हादसे के दौरान तीन लोगों की मौत हो गई जबकि अन्य घायल हो गए। हल्द्वानी- नैनीताल रोड पर देव आशीषस होटल के पास एक तेज रफ्तार कार कूड़ेदान से टकरा गई और टकराकर पलट गई। बता दे कि कार में चार लोग सवार थे। इस हादसे से क्षेत्र में कोहराम मच गया क्योंकि आज होली के दिन यह हादसा होना वाकई काफी दुखद है हादसे के बाद कार सवार घायलों को सुशीला तिवारी अस्पताल लाया गया और मृतकों को बेस अस्पताल पहुंचाया गया।

