
उत्तराखंड राज्य के हल्द्वानी से बीते दिनों अंकित हत्याकांड का मामला सामने आया था। बता दे कि अंकित को उसी की प्रेमिका ने कोबरा से डसवाया था जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बता दे कि कारोबारी अंकित चौहान की लाश उनके कार में मिली थी तथा अब इस मामले में पुलिस ने उन्हें कोबरा से डसवाने वाली माही को उसके प्रेमी दीप कांडपाल के साथ गिरफ्तार कर लिया है और पुलिस को अब नौकरानी उषा देवी व राम अवतार की तलाश है। यह वारदात 14 जुलाई की है जब अंकित को ठिकाने के लिए माही और उसके प्रेमी हल्दुचौड़ निवासी दीप कांडपाल ने कोबरा के जरिए अंकित को डसवाया। बता दें कि माही अंकित की प्रेमिका थी लेकिन अचानक उसकी अंकित से दुश्मनी हो गई तभी उसने अंकित को ठिकाने लगाने के लिए यह कदम उठाया। उसने सपेरे रमेश नाथ से कोबरा सांप मंगवाया और माही ने सपेरे के साथ भी शारीरिक संबंध बनाए थे। अंकित की मौत के बाद से माही उसका प्रेमी और दोनों नौकर फरार चल रहे थे। पुलिस ने इस मामले में 3 दिन पहले सपेरे रमेश नाथ को गिरफ्तार कर मामले का पर्दाफाश किया था और उसके बाद अब माही और उसके प्रेमी को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है तथा पुलिस को अब नौकरो की तलाश है।

