
उत्तराखंड राज्य से एक ऐसा सामने आया है जहां पर प्रतिबंधित दवाइयां बेचने और मनी लांड्रिंग के मामले में सजा काट रहे बनमीत नरूला के घर में आज ईडी द्वारा छापेमारी की गई। जिससे मोहल्ले में हड़कंप मच गया।
बता दे कि नरूला के हल्द्वानी स्थित आवास में छापा मारा गया। अमेरिका में प्रतिबंधित दवाइयां बेचने के मामले में बनमीत नरूला सजा काट रहा है और देहरादून पुलिस के साथ ईडी की टीम की 12 गाड़ियां आज सुबह नरूला के घर पहुंची और इस छापेमारी के बाद मोहल्ले में हड़कंप मच गया। बता दें कि छापेमारी के दौरान उस वक्त घर में बनमीत नरूला के पिता और परिवार के कुछ लोग मौजूद थे तथा छापेमारी के बाद किसी भी बाहरी व्यक्ति को घर में नहीं घुसने दिया जा रहा है। गेट पर स्थानीय पुलिस द्वारा कड़ा पहरा लगाया गया है और अलमारी तथा तिजोरी का ताला खोलने के लिए चाबी बनाने वाले को भी बुला लिया गया है।

