हल्द्वानी:- नौकरानी पर शक के चलते चिकित्सक दंपति ने घर में लगाएं कैमरे…… सामने आई यह सच्चाई

उत्तराखंड राज्य के हल्द्वानी से एक ऐसा मामला सामने आ रहा है जहां नौकरानी पर शक होने के चलते दंपति चिकित्सक ने घर में हैंडी कैम लगा दिए। दंपति ने महिला को उसकी तंगहाली के चलते उसे घर पर काम में रखा था लेकिन वह डॉक्टर की कमाई पर हाथ साफ करके लखपति बन गई। जानकारी के मुताबिक नौकरानी ने 3 साल के अंतर्गत डॉक्टर के घर से 10.77 लाख रुपए चोरी कर लिए और बीते शनिवार को नौकरानी फिर से ₹7500 चोरी करते समय हैंडीकैम से बेनकाब हो गई जिसे फिर पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है। जानकारी के मुताबिक कृष्णाकुंज नैनीताल रोड निवासी डॉ राहुल सिंह ने पुलिस को बताया कि वह अपनी पत्नी के साथ ठंडी सड़क स्थित एक निजी अस्पताल में कार्यरत है। वर्ष 2019 में उन्होंने अपने घर पर काम करने के लिए कुमाऊं निवासी मधु को रखा था और उसका मासिक वेतन ₹35 था जिसे बाद में 45 ₹100 कर दिया गया। वर्ष 2022 में उनके घर चोरी हो गई उन्होंने छोटी धनराशि होने के कारण कुछ ध्यान नहीं दिया। वही 22 जुलाई को अलमारी में₹10,000,00 रखे थे जिसमें से 4.70 लाख रुपए कम हो गए। उन्होंने अलमारी में हैंडी कैम रिकॉर्डिंग मोड पर रख दिया। 29 जुलाई को ₹7500 फिर से चोरी हो गए जब चेक किया तो नौकरानी मधु रुपए चोरी करते हुए ट्रैप हो गई। डॉक्टर का कहना है कि अब तक उसने लगभग 11,000,00 रुपए चुरा लिए हैं। पुलिस ने नौकरानी मधु को गिरफ्तार कर लिया है और उसके पास से 4.77 लाख रुपए बरामद हुए हैं और नौकरानी की बैंक डिटेल खंगालने पर उसमें ₹6,00,000 जमा दिखे हैं तथा पुलिस अब आरोपित महिला के बैंक खाते को फ्रीज करने की कार्यवाही कर रही है।