हल्द्वानी:- आर्मी कैंट में तैनात जवान का फंदे से लटका मिला शव….. पढ़ें पूरी खबर

उत्तराखंड राज्य के हल्द्वानी से एक ऐसी खबर सामने आ रही है जहां आर्मी कैंट हल्द्वानी में तैनात तेलंगाना के जवान का शव संदिग्ध परिस्थितियों में सरकारी क्वार्टर में फंदे से लटका मिला। पुलिस ने शव को उतारा और अस्पताल ले गई जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस मामले में जवान के परिवार वालों को सूचना दे दी गई है। बता दे कि जवान तेलंगाना से हैं और उसके घर वालों के पहुंचने के बाद ही उसका पोस्टमार्टम कराया जाएगा। जानकारी के मुताबिक तेलंगाना के टैकुमातला चिटियाल निवासी 31 वर्षीय कालू गिरी कार्तिक पुत्र कार्तिक 25 मार्च 2013 को सेना में भर्ती हुआ था और वह बतौर सिपाही हल्द्वानी आर्मी कैंट में तैनात था। पुलिस के अनुसार शनिवार को सिपाही ने ड्यूटी की और देर रात अपने क्वार्टर में पहुंच गया। एक घंटे तक बाहर नहीं निकला तो रात को करीब 2:00 पत्नी ने कमरे की खिड़की से झांक कर देखा तो वह पंखे पर चादर से लटका हुआ था। पत्नी ने आसपास के परिवार वालों को बुलाया और पुलिस को मामले की सूचना दी गई। तभी जवान को फंदे से उतारकर डॉक्टर सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।