हल्द्वानी:- साइबर ठगो ने नकली आवाज के जरिए जीजा बनकर साली से ठगे हजारों रुपए

उत्तराखंड राज्य में साइबर ठग ठगी के लिए नई चाल चल रहे हैं। बता दें कि साइबर ठगो ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को ठगी का नया हथियार बना लिया है और ऐसे ही एक युवक की नकली आवाज तैयार करते हुए ठगों ने उसकी साली से फोन करते हुए ₹20,000 तक ठग लिए।

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद निवासी यूभी चौधरी द्वारा पुलिस को बताया गया कि वह हल्द्वानी के निजी संस्थान में नौकरी करती है और गुरुवार को उसके पास फोन आया। कॉल करने वाले ने उसे उसका जीजा बताया आवाज हुबहू जीजा की तरह थी इसलिए उसे जरा भी संदेह नहीं हुआ और ठग ने कहा कि वह बड़ी मुसीबत में फंस गया है उसे ₹40000 चाहिए और शाम तक लौटा देगा इस पर यूभी ने पहली बार में ₹20000 ट्रांसफर कर दिए जब वह दूसरी बार ₹20000 ट्रांसफर करने लगी तो पैसे नहीं गए इसके बाद युवती ने अपनी बड़ी बहन को फोन किया और बहन ने जीजा के साथ होने और किसी प्रकार की परेशानी में न होने की बात बताई और तब उसे ठगी का एहसास हुआ तथा युवती ने इस मामले में साइबर सेल पहुंचकर शिकायत दर्ज करवाई है। वही साइबर थाना प्रभारी ललित जोशी का कहना है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का अर्थ कृत्रिम बौद्धिकता है इसके जरिए नकली तरीके से बनावटी सामग्री तैयारी की जाती है जैसे- हावभाव, बोलना, चलना आदि । ठगो ने इसे अपना नया हथियार बना लिया है। पुलिस मामले में आगे की कार्यवाही कर रही है।