
उत्तराखंड राज्य के हल्द्वानी में स्थित बनभूलपुरा थाना क्षेत्र से दिन में कर्फ्यू हटा दिया गया है। बता दे कि हल्द्वानी हिंसा के मामले में डीएम ने आदेश जारी करते हुए केवल अतिक्रमण मुक्त स्थल की 100 मीटर की परिधि पर कर्फ्यू लगाने के निर्देश दिए हैं बाकी बनभूलपुरा थाना क्षेत्र से दिन में कर्फ्यू हटा दिया गया है और यहां केवल नाइट कर्फ्यू रहेगा।
कर्फ्यू में दिन भर के लिए छूट दे दी गई है और अतिक्रमण मुक्त स्थल की 100 मीटर की परिधि में ही अब कर्फ्यू रहेगा। बता दे कि उपद्रव के बाद पूरे शहर में कर्फ्यू लगा दिया गया था और जिस तरह से हालात सामान्य होते गए उसी तरह से कर्फ्यू में छूट प्रदान की गई। बनभूलपुरा क्षेत्र के अंतर्गत गौजाजाली, रेलवे बाजार, एफसीआई गोदाम परिसर में सुबह 6:00 से रात 8:00 बजे तक कर्फ्यू नहीं रहेगा हालांकि अभी भी नाइट कर्फ्यू लगा हुआ है मगर दिन में कर्फ्यू से राहत दी गई है। सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह के अनुसार लोगों को सुविधा प्रदान करने के लिए हर स्तर पर प्रयास किया जा रहा है और वही 10 फरवरी के बाद लोगों को इलाज समेत अन्य आवश्यक कार्य हेतु सवा सौ से अधिक पास भी जारी किए गए। अभी भी अतिक्रमण मुक्त स्थल की 100 मीटर की परिधि में पूर्व की तरह ही कर्फ्यू रहेगा यहां पर जन सामान्य को आवश्यक वस्तुओं के क्रय- विक्रय के लिए सीमित आवागमन की छूट दी गई है।

