हल्द्वानी:- हिंसा के बाद सहमा शहर…. पुलिसकर्मियों ने महिलाओं के कपड़े पहनकर बचाई जान…… डीएम ने की प्रेस वार्ता

उत्तराखंड राज्य के हल्द्वानी में अतिक्रमण हटाने को लेकर भड़की हिंसा के बाद पूरे शहर में भय का माहौल है। बता दें कि शहर में हिंसा के दौरान महिला पुलिसकर्मी गलियों में फंस गई और अचानक छत से पत्थर बरसने लगे इस दौरान पुरी पुलिस फोर्स तीतर बीतर हो गई। वहीं चार महिला पुलिस कर्मियों को स्थानीय लोगों ने घर में पनाह दी तब जाकर महिला पुलिसकर्मियों की जान बच सकी। रात में उन्हें बचाने के लिए स्थानीय लोगों ने अपने घर की महिलाओं के कपड़े दिए तब और उन्हें चप्पल भी दिए इसके बाद महिला पुलिसकर्मियों की जान बच पाई।

बता दें कि अतिक्रमण हटाने गई टीम के साथ पुलिस फोर्स में महिला जवान भी तैनात थी और विरोध करने वाली महिलाओं को रोकने के लिए वह डटी हुई थी तभी उपद्रवियों ने पथराव करना शुरू कर दिया और कई महिला पुलिसकर्मी इस दौरान घायल हो गई तथा 5 महिला पुलिसकर्मी समेत 30 पुलिस कर्मी गलियों में फंस गए।इस दौरान चार महिला पुलिस कर्मियों को स्थानीय लोगों ने अपने घर में पनाह दी और परिवार की महिलाओं ने उनका हुलिया बदलवा दिया। इस तरह उन्होंने अपने घर में पनाह देकर उनकी जान बचाई। एक घर में तीन और एक अन्य घर में एक महिला पुलिस कर्मी को सहारा मिला। कर्फ्यू लगने के बाद अपने जवानों को खोजते हुए पहुंची पुलिस फोर्स के जवानों को देखकर परिवार वालों ने महिला पुलिस कर्मियों को सुरक्षित उन्हें सौपा। हिंसा के बाद शहर में कर्फ्यू लगा दिया गया है और गोली मारने के आदेश दे दिए गए हैं तथा इसके बाद जिलाधिकारी वंदना सिंह ने पत्रकार वार्ता की और कहा कि शहर में कल तीन तरीके से हमला हुआ था पहले पत्थरबाजी फिर पेट्रोल पंप जलाया गया जिसके बाद थाना फूंका गया। यह पहले से ही योजनाबद्ध तरीके से किया गया था और जहां पर थाना फूंका गया है वहां सफाई करने के लिए नगर निगम की टीम गई हुई है और फिलहाल सुरक्षा व्यवस्था पूरी कर दी गई है।