अल्मोड़ा| जिले के भैंसियाछाना ब्लॉक के डूंगरी गांव में आज सुबह लगभग 3:30 बजे पांच बकरियों को गुलदार ने अपना शिकार बनाया है| पांचों बकरियों को गुलदार ने घर पर ही मौत के घाट उतारा है| जिसमें से एक को गुलदार अपने साथ जंगल की ओर ले गया जबकि चार बकरियों के शव घर पर ही है|
भैंसियाछाना ब्लॉक के डूंगरी गांव निवासी नवीन सिंह बोरा पुत्र स्व. सिंह बोरा के घर में कुल 5 बकरियां थी| पांचों को एक साथ बांधा गया था| गुलदार ने बंद कमरे का दरवाजा खोलकर पांचों का शिकार किया| घटना आज सुबह लगभग 3:30 बजे की बताई जा रही है| चार के शव घटनास्थल पर ही पड़े है, जबकि 1 को गुलदार अपने साथ ले गया|
घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत फैली हुई है| ग्रामीणों का कहना है कि जल्द से जल्द बाघ को पकड़ा जाए वरना दिन-प्रतिदिन ऐसी घटनाएं हो सकती है| उन्होंने वन विभाग से पिंजरा लगाने की अपील की है|
आए दिन गुलदार के आतंक के मामले सामने आ रहे हैं| जानवरों के साथ-साथ गुलदार इंसानों को भी शिकार बना रहा है| इससे चारों तरफ दहशत फैली हुई है|