समूह-ग भर्ती परीक्षा -: महिलाओं के लिए खुशखबरी

देहरादून| राज्य में उत्तराखंड की महिलाओं को क्षैतिज आरक्षण पर रोक के बाद अब राज्य लोक सेवा आयोग ने समूह-ग की पहली भर्ती में सभी महिलाओं के लिए आरक्षण की राह खोल दी है| यह बदलाव पटवारी-लेखपाल भर्ती में नजर आएगा|


राज्य लोक सेवा आयोग द्वारा जारी विज्ञप्ति में महिलाओं को क्षैतिज आरक्षण दिया गया है| लेकिन यह आरक्षण केवल उत्तराखंड की ही महिलाओं के लिए नहीं है| इसके बजाए यह आरक्षण सभी महिलाओं को दिया गया है| यह बात अलग है कि समूह-ग की भर्तियों में केवल राज्य के मूलनिवासी उम्मीदवार ही आवेदन कर सकते हैं|
अगर कोई उम्मीदवार महिला है और वह ओबीसी सर्टिफिकेट धारक है तो उसे महिला आरक्षण का लाभ ओबीसी श्रेणी में ही मिलेगा|
बताते चलें कि पटवारी के कुल 391 में से 117 पर महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए हैं| लेखपाल में कुल 172 सीटों में से 69 पद महिलाओं के लिए आरक्षित है|
आयोग के सचिव जीएस रावत के अनुसार, हाईकोर्ट के आदेश के तहत ही पटवारी भर्ती में आरक्षण रोस्टर बनाया गया है|