सरकार की नई पहल -: अब एलपीजी सिलेंडरों पर होगा क्यूआर कोड, जानिए कारण

आने वाले दिनों में आपके घर पहुंचने वाले एलपीजी सिलेंडर पर भी क्यूआर कोड होगा| सरकार एलपीजी गैस सिलेंडर पर क्यूआर कोड लगाने का फैसला इसलिए ले रही है ताकि आपके घर तक सिलेंडर पहुंचाने की प्रक्रिया के दौरान वेंडर्स उससे गैस ना निकाल सकें|


बताते चले कि देश में लगभग 30 करोड़ एलपीजी उपभोक्ता है| जबकि गैस सिलेंडरों की संख्या करीब 70 करोड़ है| इनमें सबसे अधिक ग्राहक इंडियन ऑयल कारपोरेशन के पास है| जैसे-जैसे गैस की कीमतों में इजाफा हो रहा है| सिलेंडरों से अवैध तरीके से गैस निकालने के मामले भी काफी बढ़ने लगे हैं| इसी पर लगाम लगाने के लिए सरकार ने सिलेंडरों को qr-code युक्त करने का फैसला किया है| qr-code युक्त सिलेंडर होने से उपभोक्ताओं को गैस की चोरी होने की स्थिति में मदद मिलेगी| इसकी मदद से उनके सिलेंडर को ट्रैक किया जा सकेगा| जिससे सिलेंडर वितरण की प्रक्रिया के दौरान गैस चोरी करने वालों की पहचान हो सकेगी|
इस बात की जानकारी साझा करते हुए केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि सरकार सभी एलपीजी गैस सिलेंडरों को क्यूआर कोड से लैस करने जा रही है| ऐसा होने से गैस सिलेंडरों की ट्रैकिंग आसान होगी और गैस चोरी करने वालों को पकड़ा जा सकेगा| क्यूआर कोड बिल्कुल उसी तरह काम करेगा जैसे एक मनुष्य के लिए आधार कार्ड काम करता है| सरकार के इस फैसले से आने वाले समय में क्यूआर कोड से लैस हर सिलेंडर को अपनी एक अलग पहचान मिलेगी| आने वाले 3 महीनों में सभी सिलेंडरों पर क्यूआर कोड लग जाएंगे|