वन्यजीवों के हमले में मृत्यु पर 50 लाख मुआवजा दे सरकार-: माहरा

देहरादून| जंगली जानवरों के हमले में मारे गए लोगों के परिजनों को 50 लाख रुपये और घायलों को 10 लाख मुआवजा राशि देने के लिए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र लिखा है|


माहरा ने पत्र में लिखा है कि 3 वर्षों में जंगली जानवरों ने सैकड़ों लोगों को घायल किया है| जिसमें गुलदान ने 66, हाथी ने 28, बाघ ने 13, भालू ने पांच एवं सांपों के काटने से 44 लोग अपनी जान गवा चुके हैं|
माहरा का कहना है कि प्रदेश में जंगली जानवरों के हमले के कारण भय और आतंक का माहौल बना हुआ है| कुछ दिनों में लगभग 161 लोग वन्यजीवों के हमले का शिकार हुए हैं, जबकि 641 लोग बुरी तरह से घायल हुए हैं| इन आंकड़ों को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि जंगली जानवरों का कितना आतंक छाया हुआ है| जंगली जानवर छोटे-छोटे बच्चों को अपना शिकार बना रहे हैं| साथ ही बुजुर्ग और जानवरों को भी जंगली जानवर अपना शिकार बना रहे हैं| इससे पर्वतीय क्षेत्र के लोगों में दहशत फैली हुई है| सरकार की ओर से जंगली जानवरों के हमले में मारे गए लोगों के परिजनों को पर्याप्त मुआवजा भी नहीं दिया जा रहा है| माहरा ने सुझाव दिया है कि वन विभाग की ओर से गांव-गांव में जागरण अभियान चलाकर लोगों को जागरूक किया जा सकता है|