
गूगल प्ले स्टोर के 10 साल पूरे होने पर कंपनी अपने उपभोक्ताओं को उपहार बांट रही है| एक रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार कंपनी ने उपहार के रूप में ऐप खरीदने के लिए प्ले पॉइंट और प्ले क्रेडिट की पेशकश की है| उपभोक्ता को अपनी खरीदारी पर बेहतर ऑफर प्राप्त करने के लिए पॉइंट रिवार्ड्स को सक्रिय करना होगा| बता दें कि गूगल भारत में प्ले पॉइंट रिवॉल्ट नहीं दे रहा है| इसके बजाय कंपनी देश में प्ले क्रेडिट की पेशकश कर रहे हैं| हालांकि प्ले क्रेडिट पॉलिसी प्ले पॉइंट की तरह ही काम करती है| दोनों का उपयोग ऐप, गेम खरीदने के लिए होता है| यह रिवॉर्ड 1 दिन के लिए वैध रहेंगे| इससे उपयोगकर्ता प्ले स्टोर पर अपनी खरीदारी का आनंद ले सकेंगे| गूगल ने अपने उपभोक्ताओं को 10 वर्षों से अधिक समय तक जुड़े रहने के लिए धन्यवाद दिया है| गूगल प्लेस्टोर के पॉइंट का उपयोग डिस्काउंट कूपन के लिए किया जा सकता है|
