
तकनीक -: व्हाट्सएप उपभोक्ताओं के लिए एक शानदार फीचर लेकर आ रहा है| इस फीचर की मदद से उपभोक्ता अपनी चैट को फिल्टर कर सकेंगे| जानकारी के मुताबिक इसमें कंपनी चैट फिल्टर करने के लिए चार विकल्प दे रही है| यह विकल्प, कांटेक्ट, अनरीड, नॉन-कांटेक्ट और ग्रुप है| इस फीचर के आने से उपभोक्ता अपनी जरूरत के अनुसार इनमे से किसी विकल्प का चयन कर सकते हैं| इसके बाद उपभोक्ता को केवल सेलेक्ट किए गए विकल्प के ही चेट देखेंगे| कंपनी इस फीचर को अभी बीटा उपभोक्ताओं के लिए रोलआउट कर रही है| इसे उपयोग करने के लिए व्हाट्सएप बीटा यूडब्ल्यूपी 2.2216.4.0 अपडेट की जरूरत पड़ेगी| चैट फिल्टर में दिए गए अनरीड विकल्प में वे चैट दिखेंगे जिन्हें आपने देखा नहीं है|
व्हाट्सएप समय-समय पर कई नए-नए फीचर लाता रहता है| इसके अलावा व्हाट्सएप पर उपभोक्ताओं की प्राइवेसी को देखते हुए कई बदलाव भी होते हैं| बताते चलें कि अब व्हाट्सएप बार-बार आने वाले मैसेज से छुटकारा दिलाने की सोच रहा है| अक्सर कई लोग गुड मॉर्निंग गुड नाइट जैसे मैसेज रोज भेजते हैं| इससे कई लोग परेशान भी होते हैं| व्हाट्सएप इस पर भी कार्य कर रहा है|
