खुशखबरी -: 3 जनवरी से शुरू होगा बच्चों का वैक्सीनेशन, जाने पीएम मोदी के तीन बड़े ऐलान

शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्र के नाम संदेश दिया| इस दौरान उन्होंने देश की जनता को ओमिक्रोन खतरे से आगाह किया| उन्होंने कहा कि आप सभी 2022 के स्वागत की तैयारी में जुटे हैं, लेकिन उत्साह और उमंग के नाम कि यह समय सचेत रहने का भी है| आज दुनिया के देशों में कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रोन की वजह से संक्रमण बढ़ रहा है| भारत भी इस खतरे से अछूता नहीं है| इस दौरान उन्होंने तीन बड़े ऐलान किए और कुछ अहम तारीखों का भी जिक्र किया| आइए जानते हैं पीएम मोदी के तीन अहम फैसले|


(1) सोमवार 3 जनवरी 2022 से 15 से 18 साल के किशोरों के लिए देश में वैक्सीनेशन शुरू होगा| यह फैसला कोरोनावायरस के खिलाफ देश की लड़ाई को तो मजबूत करेगा ही दूसरी ओर स्कूल-कॉलेजों में जा रहे बच्चे और उनके माता-पिता की चिंता को भी कम करेगा|


(3) आज भी जो हेल्थ केयर और फ्रंटलाइन वर्कर्स देश को सुरक्षित रखने में अपना योगदान देते हैं, जो आज भी कोरोना के मरीजों की सेवा में अपना बहुत समय बिताते हैं, उनके लिए सरकार ने निर्णय लिया है कि हेल्थ केयर और फ्रंटलाइन वर्कर्स को वैक्सीन की एहतियाती खुराक देने की भी शुरू की जाए| इसकी शुरुआत सोमवार 10 जनवरी 2022 से होगी|


(3) पीएम मोदी का तीसरा फैसला 60 साल से ऊपर की आयु के गंभीर रोगियों के लिए है| उन्होंने कहा 60 साल से ऊपर की आयु के गंभीर रोगियों को उनके डॉक्टरों की सलाह पर वैक्सीन की एहतियाती खुराक का विकल्प उपलब्ध होगा| यह भी 10 जनवरी से शुरू होगा|