
देहरादून| विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर उत्तराखंड राज्य को पर्यटन बेस्ट एडवेंचर टूरिज्म डेस्टिनेशन और पर्यटन के सर्वांगीण विकास के लिए प्रथम पुरस्कार मिला|
पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज को यह पुरस्कार उपराष्ट्रपति जगदीश धनखड़ दे दिया|
इस दौरान पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि यह सम्मान मिलना उत्तराखंड के लिए गौरव की बात है| उत्तराखंड में पर्यटन की सभी श्रेणियों में हर प्रकार की सुविधा और अवसर उपलब्ध है| मसूरी में हेलीकॉप्टर के माध्यम से हिमालय दर्शन की सेवा शुरू की गई| उत्तराखंड में पर्यटकों को आकर्षित करने वाली कई परियोजनाओं पर काम किया जा रहा है| उत्तराखंड को मिले ये पुरस्कार यह सिद्ध करते हैं कि प्रदेश को लेकर पर्यटकों के बीच लोकप्रियता बढ़ रही है|
हिमालय दर्शन सेवा शुरू होने से प्रदेश में पर्यटकों की संख्या और बढ़ेगी| पर्यटक जॉर्ज एवरेस्ट से हेलीकॉप्टर के माध्यम से हिमालय की ऊंची-ऊंची चोटियों और हिमालय की अलौकिक नैसर्गिक सौंदर्य का आनंद ले सकेंगे|
पुरस्कार मिलने पर सीएम धामी ने कहा कि award मिलने से उत्तराखंड के नैसर्गिक प्राकृतिक सौंदर्य एवं पर्यटन क्षेत्रों को दुनिया में पहचान मिलेगी|
