Good News -: अग्निवीर भर्ती योजना में लागू होंगे ये पुराने मानक

देहरादून| राज्य में अब अग्नीपथ योजना के अंतर्गत अग्निवीरों की भर्ती में वही मानक लागू होंगे, जो राज्य की विशेष परिस्थितियों को देखते हुए पूर्व में निर्धारित किए गए थे| अर्थात अग्निवीर भर्ती में यहां के युवाओं के लिए लंबाई का मानक 163 सेमी ही रहेगा|


कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने पत्रकार वार्ता के दौरान यह जानकारी साझा की|
उन्होंने कहा कि हाल में कोटद्वार में हुई अग्निवीर भर्ती के दौरान सेना में भर्ती को राज्य की युवाओं के लिए निर्धारित मानकों की अनदेखी की बात सामने आई थी|
यह बात सामने आई थी की भर्ती के लिए 1600 मीटर की दौड़ के लिए 5 मिनट का समय दिया गया जबकि पहले यह 5.40 मिनट निर्धारित था| इसी प्रकार भर्ती में लंबाई के लिए 170 सेमी का मानक रखा गया, जो कि राज्य के युवाओं के लिए पहले से 163 से मी निर्धारित है| महाराज ने कहा कि रक्षा मंत्री से मुलाकात के दौरान यह विषय प्रमुखता से रखा गया| इस पर रक्षा मंत्री ने भरोसा दिलाया कि अब अग्निवीर भर्ती में राज्य के लिए पूर्व में निर्धारित मानकों को ही लागू किया जाएगा|
महाराज ने कहा कि उन्होंने राज्य की बालिकाओं के लिए सेना में भर्ती को लंबाई का मानक 150 सेमी रखने का आग्रह भी किया है|