Good News -: अब इंस्टाग्राम पर शॉपिंग भी…..

मेटा की स्वामित्व वाली इंस्टाग्राम में अब एक नया फीचर आने वाला है| इसके बाद उपभोक्ता इंस्टाग्राम पर भी शॉपिंग कर सकेंगे| इंस्टाग्राम में एक नया पेमेंट फीचर आ रहा है| इसकी मदद से छोटे कारोबारी सीधे मैसेज के जरिए अपना कारोबार कर सकेंगे| नए फीचर की जानकारी कंपनी ने अपने ब्लॉग में दी है| ब्लॉक में बताया गया है कि टाइमलाइन पर दिख रहे किसी भी उत्पाद पर क्लिक करके सीधे चैट बॉक्स से शॉपिंग की जा सकेगी| हालांकि इसके लिए मेटा पे का इस्तेमाल करना होगा| भविष्य में किसी अन्य पेमेंट सिस्टम का सपोर्ट मिलेगा या नहीं इस संबंध में कंपनी ने फिलहाल कोई जानकारी अभी तक नहीं दी है| बताते चले कि साल 2020 में मेटा ने फेसबुक और इंस्टाग्राम पर उत्पादों की बिक्री की सुविधा दी थी|