Good News -: अब Google मुफ्त में देगा इंटरनेट स्पीड टेस्ट की सुविधा

आज के दौर में इंटरनेट का धीमा होना सबसे ज्यादा परेशान करने वाली चीजों में से एक है| बता दें कि इंटरनेट स्पीड टेस्ट किसी भी उपभोक्ता को उसके कनेक्शन पर मिल रही डाउनलोडिंग स्पीड और अपलोडिंग स्पीड की जानकारी देता है| इन दोनों के आधार पर ही तय होता है कि आपको डिवाइस पर कितनी इंटरनेट स्पीड मिल रही है| वैसे तो इंटरनेट स्पीड चेक करने के लिए कई विकल्प है| कई वेबसाइट पर आपको फ्री इंटरनेट स्पीड टेस्ट की सुविधा मिलती है| दूसरी वेबसाइट की तरह भी आप गूगल की मदद से भी फ्री इंटरनेट स्पीड चेक कर सकते हैं| गूगल फ्री स्पीड चेक की सुविधा एमलैब के साथ पार्टनरशिप में मुहैया कराता है| वैसे तो यह टेस्ट फ्री है लेकिन इसमें आपका डेटा जरूर खर्च होता है, अगर आप मोबाइल पर इंटरनेट इस्तेमाल कर रहे हैं और आपके पास डेटा नहीं है तो आपको स्टैंडर्ड डेटा चार्ज पर करना पड़ सकता है जो आपके फोन की मेन बैलेंस से कटेगा|