Good news -: देश भर से कक्षा 12वीं में पढ रहे 150 छात्रों का चयन करेगा इसरो

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) स्कूली बच्चों के लिए एक विशेष कार्यक्रम ‘युवा विज्ञान कार्यक्रम’ का आयोजन कर रहा है| इस कार्यक्रम के लिए देश भर से कक्षा 12वीं में पढ़ रहे 150 छात्रों का चयन किया जाएगा| इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवा छात्रों खासकर ग्रामीण क्षेत्र से नाता रखने वालों को विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के उभरते रुझानों के बारे में जागरूक करना है|