महिला कैदियों के लिए अच्छी खबर -: अब ले सकेंगी उच्च शिक्षा की डिग्री

हल्द्वानी| अब महिला कैदी जो उच्च शिक्षा लेना चाहती है, को पढ़ाई का मौका मिलेगा| जानकारी के अनुसार, उपकारागार प्रशासन महिला कैदियों को उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय से उच्च शिक्षा की डिग्री दिलाएगा| इसे लेकर जेल प्रशासन तैयारियों में जुटा है|


बता दें गृह मंत्रालय के निर्देश के बाद महिला आयोग की उपाध्यक्ष शायरा बानो उपकारागार हल्द्वानी पहुंची| जहां उन्होंने महिला कैदियों से एक-एक करके बात की, उनसे जेल में दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में पूछा|
इसके बाद उन्होंने कहा कि ‘जेल अधीक्षक प्रमोद पांडे ने बताया कि महिला कैदियों को शिक्षा दी जा रही है| कंप्यूटर, सिलाई आदि की व्यवस्था भी की जा रही है| जेल प्रशासन जल्द ही उच्च शिक्षा प्राप्त करने के विषय में सोच रही महिला कैदियों को उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय से पढ़ाने पर विचार कर रहा है| जल्द ही यह व्यवस्था लागू कर दी जाएगी|’