युवाओं के लिए खुशखबरी, उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने 107 पदों पर निकाली भर्ती

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने 107 पदों पर भर्ती निकाली है|
जिसके तहत उच्च शिक्षा विभाग में प्रयोगशाला सहायक के पदों पर संबंधित विषय के साथ 12वीं पास युवा आवेदन कर सकते हैं| जिसकी अंतिम तिथि 25 अगस्त है|


आयोग के सचिव गिरधारी सिंह रावत के अनुसार, आवेदक की आयु 18 से 42 साल होनी चाहिए| प्रयोगशाला सहायक भौतिक विज्ञान के 18, रसायन विज्ञान के 18, जंतु विज्ञान के 21, वनस्पति विज्ञान के 21, भूगोल के 18, गृह विज्ञान के दो, मनोविज्ञान के तीन, मानव विज्ञान के एक, बीएससी गृह विज्ञान के दो और शिक्षाशास्त्र के 3 पदों पर भर्ती होगी|
आदेशानुसार, आवेदन शुल्क से छूट दी गई है| भर्ती के लिए दो पेपर होंगे| पहला पेपर सामान्य ज्ञान व सामान्य अध्ययन का होगा| जिसमें 100 अंकों के 100 सवाल पूछे जाएंगे| इसके लिए 2 घंटे का समय दिया जाएगा|
दूसरा पेपर विषयपरक जानकारी का होगा| जिसमें 200 अंकों के 200 सवाल पूछे जाएंगे| यह 3 घंटे का पेपर होगा|
बता दे अगर 4 सवाल गलत होते हैं तो 1 अंक काट लिया जाएगा| परीक्षा हेतु सभी जिलों में केंद्र बनाए जाएंगे| भर्ती के लिए 12वीं के अलावा यूजी या पीजी डिग्री, 6 माह का कंप्यूटर कोर्स करने वाले को अधिमान मिलेगा| भर्ती के लिए 25 अगस्त तक वेबसाइट https://psc.uk.gov.in/ पर ऑनलाइन आवेदन किए जा सकते हैं|