
उत्तराखंड में अस्पतालों और मेडिकल कॉलेजों में 3000 नर्सिंग अधिकारियों के पदों पर जल्द भर्ती होगी|
वर्तमान समय में उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड के माध्यम से 1564 पदों पर चयन प्रक्रिया चल रही है जबकि चिकित्सा शिक्षा में 1400 से अधिक पदों पर भर्ती अभी प्रस्तावित है|
प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाएं में गुणात्मक सुधार के लिए सरकार ने इंडियन पब्लिक हेल्थ स्टैंडर्ड के मानकों का खुलासा किया है| जिसके तहत स्वास्थ्य और चिकित्सा विभाग के अधीन अस्पतालों और मेडिकल कॉलेज में नर्सों की कमी है| उसके लिए जल्द 3000 नर्सिंग पदो पर भर्ती की जाएगी|
मामले में सचिव स्वास्थ्य डॉ राजीव कुमार ने कहा कि हाल ही में प्रदेश में हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों में 664 सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों और 824 एएनएम को नियुक्ति पत्र दी गई है| जल्द ही 3000 नर्सों की भर्ती की जाएगी|
वहीं मेडिकल कॉलेजों में नर्सों की भर्ती के लिए शासन स्तर पर सेवा नियमावली में वर्षवार भर्ती का प्रावधान किया जा रहा है| सरकार की अनुमति के बाद मेडिकल कॉलेजों में भर्ती शुरू की जाएगी|
बता दें कि ईएसआई के अधीन संचालित अस्पतालों में 32 चिकित्सा अधिकारियों के पदों के लिए जल्द ही आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी| चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड के अध्यक्ष डीएस रावत के अनुसार, इन पदों की जल्द ही विज्ञप्ति जारी होने के बाद आवेदन मांगे जाएंगे|
