उत्तराखंड के युवाओं के लिए खुशखबरी, जल्द 1550 कांस्टेबलों की भर्ती

देहरादून| सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी सामने आ रही है| उत्तराखंड पुलिस में जल्द ही कॉन्स्टेबल के 1550 पदों पर नई भर्ती होगी| जिसकी घोषणा आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पुलिस लाइन में आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण समारोह के दौरान की है|


इस दौरान वहां उत्तराखंड पुलिस में आरक्षी जनपदीय पुलिस आरक्षी पीएसी/आईआरबी तथा फायरमैन पद पर चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए| तब सीएम ने कहा कि प्रदेश में लंबे समय से भर्तियों में नकल की बात सामने आ रही थी| इसे लेकर सरकार सख्त है| उत्तराखंड देश का पहला ऐसा राज्य है जहां नकल विरोधी कानून लागू हो गया है| किसी भी युवा के साथ सरकार अन्याय नहीं होने देगी| जल्द ही उत्तराखण्ड पुलिस में कांस्टेबल के 1550 पदों पर नई भर्ती होगी|